
गंगास्नान के लिये गये मुरैना के परिवार को एटा के पास लूटा और लालो की गोली मार कर हत्या की
अतर सिंह डण्डोतिया , ग्वालियर टाइम्स
| सबकी लाड़ली थी लालो · गांधी कालोनी में अपने मकान के छज्जे पर लटकती रहती, तुलसी, श्वेतार्क और हरे भरे पौधों में नित्य पानी देती सदा चहकती रहने वाली लालो पूरी गांधी कालोनी की दुलारी बेटी थी ! पूरी कालोनी आज लालो की छत पर और नीचे बाउण्ड्रीवाल में लगे मूक पौघों की ओर कभी देखती तो कभी शव के रूप में खामोश पड़ी लालो की ओर, सबकी ऑखों में बस एक सवाल था कि अब दुलारी बेटी लालो कभी नहीं दिखेगी ! बूढ़े तांगे वाले ने की मदद · रात को बीच जंगल में लुटे पिटे शर्मा परिवार ने बेटी की हत्या हो जाने के बाद सड़क से गुजर रहे अन्य वाहनों को रोकने की भरसक कोशिश की लेकिन कोई भी वाहन करीब तीन घण्टे तक वहाँ नहीं रूका ओर मोबाइल आदि बदमाशों ने पहले ही लूट लिये थे अत: लाचार और हताश मुन्नालाल शर्मा बीच सड़क पर ही बैठ कर रोते रहे, तभी रात को एक बूढ़ा तांगे वाला वहाँ से गुजरा जो कि शर्मा के रोकने पर रूक गया ! जब तांगे वाले को सारा हादसा पता चला तो उसने कहा मैं रोकता हूँ इन गाड़ियों को और अपना तांगा आड़ा करके उसने बीच सड़क पर अड़ा दिया जिससे फिर कई वाहन वहाँ रूक गये और दो मोटर साइकिल वाले युवकों ने जसराना थाना को सूचित किया तब पुलिस वहाँ पहुँची ! शर्मा का भाई नक्सली हमले में शहीद हो चुका है · मुननालाल शर्मा का भाई म.प्र. पुलिस की नौकरी में रहते नक्सली हमले में शहीद हो चुका है |